लोकल ट्रेन की महिला कोच में चढ़ने व उपद्रव करने के आरोप में युवक गिरफ्तार | New India Times

सुहेल फ़ारूक़ी, मुंबई, NIT; ​
लोकल ट्रेन की महिला कोच में चढ़ने व उपद्रव करने के आरोप में युवक गिरफ्तार | New India Timesमुंबई लोकल ट्रेन के महिला कोच में जबरन घुस कर उपद्रव करने व बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में जीआरपी ने एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक डोम्बीवली के रहने वाले देवेंद्र घास (24) डोम्बीवली रेलवे स्टेशन पर महिला कोच में घुसने लगा तो महिलाओं ने विरोध किया लेकिन उसने एक न सुनी, बाद इससे सटे हुए जनरल कोच में सफर कर रहे लोगों ने भी टोका तो वह उनसे भी उलझ पड़ा। वह यहीं नहीं रुका बल्कि एक महिला के साथ वाल सीट पर बैठ गया। इस घटना के बाद उसे ठाणे में आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ उपद्रव करने का केस दर्ज किया गया है। यह शुक्रवार दोपहर 2.51 बजे की घटना है जब सीएसटी जा रही लोकल डोम्बीवली पहुंची थी। देवेंद्र ट्रेन के महिला कोच में चढ़ा। महिलाओं ने जब उसका विरोध किया, तो उसने पलटकर पूछा, ‘मैं क्या रेप कर रहा हूं?’ महिलाओं ने रेलवे की हेल्पलाइन को फोन करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन का जवाब नहीं दिया। इसी बीच, महिला कोच से सटे जनरल कोच के लोगों ने देवेंद्र से अगले स्टेशन पर उतरने को कहा, तो उसका रवैया और विद्रोही हो गया। वह न सिर्फ उनसे उलझ गया, बल्कि एक महिला के साथ वाली सीट पर बैठ गया और अपनी टांगे सामने वाली सीट पर फैला दीं। इसके बाद अगले स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर कर जनरल कोच में चढ़ गया, वहां भीहवह लोगों से बहस करता रहा। ट्रेन जब ठाणे स्टेशन पहुंची तब यात्रियों ने उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ ने उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। उसे रेलवे ऐक्ट 1989 की धारा 145 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह बिना टिकट यात्रा कर रहा था इसलिए फिर उसके खिलाफ धारा 147 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर नरेंद्र पाटिल ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर ऐसी उद्घोषणाएं की जा रही हैं कि पुरुष, महिलाओं के कोच में न चढ़ें। इसके अतिरिक्त आरपीएफ ने ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.