शॉर्ट सर्किट से मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में लगी आग, पुलिस की तत्परता से पाया काबू | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की देवेंद्र नगर शाखा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
प्राथमिक जांच में बैंक में लगे कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से बैंक में रखे सामान और संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.