आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में वाल्मीकि समाज के प्रमुख पर्व गोगा नवमी छड़ी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में शनिवार को पुलिस अधीक्षक सभागृह में वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इनमें प्रमुख रूप से—

  • छड़ी महोत्सव के दौरान जुलूस निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार निकाला जाए।
  • जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
  • जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन किया जाए।
  • जुलूस में शामिल सभी लोग अनुशासन बनाए रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक नारेबाजी, अफवाह, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से बचें।
  • सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट, वीडियो या संदेश प्रसारित न करें।
  • जुलूस के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
  • आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए।
  • आयोजन समिति के सदस्य पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था में सहयोग करें।
  • जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित नियमों के अनुसार ही उपयोग किया जाए।
  • पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से अपील की कि गोगा नवमी एवं छड़ी महोत्सव को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं सौहार्द की भावना के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के प्रयासों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.