मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्पर्क में आये आलीराजपुर के भाजपा नेताओं की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्पर्क में आये आलीराजपुर के भाजपा नेताओं की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव | New India Times

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक माधोसिंह डॉवर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह आदि की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उल्लेखनीय हैं कि उक्त भाजपा नेताओं ने गत दिवस भोपाल पहुंचकर वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
चूंकी मुख्यमंत्री की कोरोना जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी इसलिए मुख्यमंत्री के सम्पर्क में आने के चलते भाजपा नेताओं ने अपनी जांच करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट 27 जुलाई सोमवार को आई जिसमें सभी भाजपा नेता नेगेटिव पाए गए। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आलीराजपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने सैम्पल दिये थे। जिस पर उनकी रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article