गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या के विरोध में प्रेस काउंसिल आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या के विरोध में प्रेस काउंसिल आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मार का हत्या करने की घटना के विरोध में आज प्रेस काउंसिल आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर भोपाल को सौंपा गया।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था खराब होने के कारण यह मांग की गई है कि अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था पर हमले हो रहे हैं । कुछ समय पूर्व कानपुर में एक आतंकी द्वारा 10 पुलिस जवानों की हत्या और अन्य को घायल करने का मामला सामने आया था उसके परसों रात गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने की जघन्य घटना के सामने आने के बाद यह प्रमाणित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था अस्त व्यस्त हो चुकी है।
प्रेस काउंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस सहित प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, जिला अध्यक्ष भोपाल शहाब मलिक, मोहम्मद साजिद खान, राजेश पटेल सहित अन्य उपस्थित पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.