पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद छतर सिंह दरबार, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उक्त नेताओं ने श्री लालजी टंडन जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिला। हमने एक जमीनी कुशल व अनुभवी राजनेता खोया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने एक कुशल संगठक, प्रशासक एवं जननेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से राजनीति के एक अध्याय का आज अंत हो गया। वहीं वरिष्ठ अन्य भाजपा नेता अनंत अग्रवाल, प्रभु राठौड़, रमेश धाड़ीवाल, मोहन भायल, खेमराज पाटीदार, विनोद शर्मा, डॉ राज बर्फा, दिलीप पटोदिया, श्रीमती सावित्री ठाकुर, श्रीमती रेलम चौहान, दिनेश ग्रेवाल, भंवर सिंह शेखावत, करण सिंह पँवार, मुकाम सिंह किराडे, कालू सिंह ठाकुर, वेल सिंह भूरिया, मुकाम सिंह निगवाल, सँजय बघेल, गोपाल कन्नौज, वीरेंद्र सिंह बघेल, सरदार सिंह मेढ़ा आदि ने भी राज्यपाल श्री टंडन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
