झारखंड राज्य सरकार के अनुरोध पर पटना से रांची एवं दानापुर से टाटा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालनराजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, बिहार (पटना), NIT:

झारखंड राज्य सरकार के अनुरोध पर पटना से रांची एवं दानापुर से टाटा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालनराजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी | New India Times

झारखंड राज्य सरकार के अनुरोध पर 13 जुलाई के प्रभाव से वर्तमान में पटना से रांची तथा दानापुर से टाटा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है ।

इसकी जानकारी देते हुए रेलवे के हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आज गुरुवार की देर शाम कहा कि , पटना से रांची जाने वाली स्पेशल ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी जबकि दानापुर से टाटा जाने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्ण रूप से रद्द रहेगा ।

दिनांक 13.07.2020 से गाड़ी संख्या 02365/02366 पटना-रांची-पटना स्पेशल ट्रेन सिर्फ पटना और गया के बीच चलेगी जबकि गया और रांची के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा|

इसी तरह में दानापुर से चलकर टाटा जाने वाली गाड़ी संख्या 08183/08184 दानापुर-टाटा-दानापुर स्पेशल का परिचालन दानापुर से टाटा के बीच पूर्ण रूप से रद्द रहेगाथ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.