वृक्ष लगाकर करें वृक्षों की देख-रेख: कलेक्टर दीपक सिंह | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वृक्ष लगाकर करें वृक्षों की देख-रेख: कलेक्टर दीपक सिंह | New India Times

मध्यप्रदेश के सागर जिले के कलेक्टर दीपक सिंह ने आज गुरुवार को अचानक करीब एक बजे देवरी तहसील की सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र का औचक निरीक्षण किया जिसमें स्वास्थ केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देख पीने का पानी, शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्था अच्छी तरीके से जल्द सुचारू कराने के एसडीएम देवरी को निर्देश दिये|

वृक्ष लगाकर करें वृक्षों की देख-रेख: कलेक्टर दीपक सिंह | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परिसर के पास अजीविका प्रशिक्षण केन्द्र में जाकर समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये बनाये जा रहे मास्क व अन्य कपड़ों को देख तारीफ की व सभी को बधाई दी इसके बाद भ्रमण करते हुये बीरआरसी ऑफिस पहुंचकर सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वी आर सी परिसर में वृक्षारोपण किये| जिसमें कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये की वृक्षारोपण किये जा रहे वृक्षों की रख रखाव की व्यवस्था कर देख रेख भी करें| इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया गया व कार्यालय के सभी विभाग के कर्मचारियों की जानकारी कर तहसील के सभी पेडिंग कार्यों को तेजी से करने के निर्देश तहसीलदार को दिये| तहसील ऑफिस निरीक्षण के बाद शासकीय संजय निकुंज देवरी उधानिकीय विभाग (नर्सरी )ऑफिस पहुंच कर कलेक्टर द्वारा वृक्षों के बारे में जानकारी ली गई व कहा कि वृक्ष तो ज्यादा मात्रा में हैं फिर भी और अधिक वृक्ष रखने के प्रयास करने की बात की| नर्सरी भ्रमण के बाद नौरादेही अभ्यारण पहुंच कर एसडीओ वन विभाग के साथ चौकी में भोजन कर अभ्यारण का भ्रमण किया|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article