शेख़ नसीम/रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

कानपुर में पुलिसकर्मियों के खून से होली खेलकर कानपुर की ज़मीन को लाल करने वाले कुख्यात आतंकवादी विकास दुबे को आज सुबह उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी की मदद से पकड़ लिया है।
हफ्ते भर से उत्तर प्रदेश पुलिस का सरदर्द बना विकास दुबे को पकड़कर उज्जैन पुलिस की कस्टडी में रखा गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है|उसकी गिरफ्तारी की जानकारी कानपुर पुलिस को दे दी गई है।
गौरतलब है की कुख्यात आतंकवादी विकास दुबे को गिरफ्तार करने पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी, आपने आपको पुलिस से घिरता देख विकास दुबे ने AK 47 राइफल से 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था जबकी 7 पुलिसकर्मियों को घायल करके फरार हो गया था|कानपुर एसएसपी ने पुलिस की 25 टीमें बनाकर विकास दुबे के कथिक ठिकानों पर तलाश के लिए भेजा। लगभग 40 थानों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, विकास दुबे पर पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम भी रखा था। इसी सिलसिले में एसएसपी ने चौबेपुर थाना इंचार्ज सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था और चौबेपुर थाने का सारा स्टाफ लाइन अटैच कर दिया था| बताया जा रहा हैं की विकास दुबे के लिए पुलिस के कुछ जवान मुखबरी किया करते थे उसी का नतीजा था जो पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए और खूंखार आतंकवादी विकास दुबे फरार होने में कामयाब हो गया था| एसएसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच बिठा दी है, जांच में पुलिसकर्मी मुखबरी में लिप्त पाए गए तो उन पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी बनाया जाएगा।

मंगलवार को विकास दुबे के दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एक होटल में छुपे होने की खबर पुलिस को मिली थी, इससे पहले की विकास दुबे पुलिस के हत्थे चढ़ता वो होटल छोड़ चुका था|पुलिस ने विकास के कुछ साथियों का एनकाउंटर कर दिया है जिसमें अमर दुबे और प्रभात नाम के आरोपी शामिल हैं| एक आरोपी अंकुर अभी पुलिस की हिरासत में है, इन आरोपियों पर भी पुलिस ने 50 हज़ार रुपए का इनाम रखा था। लेकिन आज सुबह उज्जैन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसे पता चला कि कुख्यात आतंकवादी विकास दुबे उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया है| खबर लगते ही पुलिस ऐक्शन में आ गई और विकास दुबे को महाकाल मंदिर के सेवादारों की मदद से गिरफ़्तार कर लिया। खबर ये भी हैं की विकास दुबे ने मध्यप्रदेश पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है क्योंकि उसे डर था की उत्तर प्रदेश पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी।
