महाराष्ट्र को कोरोना मुक्त करने के लिए मालेगांव पैटर्न लागू करें: डॉ. आसिफ शेख | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/ मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र को कोरोना मुक्त करने के लिए मालेगांव पैटर्न लागू करें: डॉ. आसिफ शेख | New India Times

महाराष्ट्र सरकार के पुर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व मीरा भाईंदर मनपा के विरोधी पक्ष नेता डॉ.आसिफ शेख ने कहा है कि महाराष्ट्र कोरोनामुक्त करने के लिए मालेगांव पैटर्न पर राज्य सरकार को विचार करना चाहिए और इस पैटर्न के पुरे राज्य के जिला, मनपा, नपा व गांव के क्षेत्रों में लागू करना चाहिए जिससे पूरा महाराष्ट्र जल्द ही कोरोनामुक्त होने की संभावना है। डॉ. आसिँफ शेख ने बताया कि मालेगांव के मनसूरा यूनानी कॉलेज ने इमुनिटी पॉवर व रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए मनसूरा नामक काढ़ा बनाकर लोगों को गर्म पानी में पिलाया है जिसके कारण लोगों को फ़ायदा हुआ है। इस काढे के अलावा मालेगांव के जिला प्रशासन, मनपा, एनजीओ सभी डॉक्टरों की मदद से अधिकारियों, पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने घर घर जाकर कोरोना कोविड टेस्टिंग की और जो लोग कम लक्षण वाले नॉन कोविड कोरोना पेशंट हैं उन्हें एमडी या एमएस डॉक्टरों की सलाह से डायरेक्ट घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर देकर इलाज किया गया।क़रीबन दो हजार से जादा ऑक्सीजन सिलेंडर प्रशासन की ओर से दिये गये हैं साथ ही साथ सभी यूनानी, आयुर्वेद, होमियोपैथी व एलोपैथी डॉक्टरों को कंपलसरी दवाखाना खोलकर लोगों का इलाज करने का आदेश प्रशासन ने दिये थे जिसके कारण लोगों का तात्काल इलाज हो गया और लोग स्वस्थ होते गये। रेपिड ऐटिजेन टेस्टिंग किट का इस्तेमाल किया गया जिससे आधा घंटे में ही रिपोर्ट पेशंट की पाॅजिटिव व निगेटिव रिपोर्ट मिलते गई और तात्काल उपचार होता गया। प्रशासन के सख्ती व आह्वान पर लोगों ने सेनेटायझर, माक्स, सोशल डिसटेन्स का पालन किया और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचकर प्रशासन की सहायता की है। डॉ.आसिफ शेख ने कहा कि मालेगांव में अधिकांश लोग मजदुर व ग़रीब तबके के है उनमें वैसे ही रोगप्रतिरोधक शक्ति युमिनिटी पॉवर ज्यादा होती हैं और उनके घर पत्रों के छपरों के होने से गर्मी जादा होती हैं ओर कोरोना वायरस गर्मी से जल्द ख़त्म होता है। डॉ.आसिफ शेख ने मीरा भाईंदर मनपा आयुक्त को लिखित रूप में पत्र देकर मांग की है कि मालेगांव में किस तरह कोरोना नियंत्रित हुआ उसकी जानकारी लेने के लिए अधिकारियों की टीम मालेगांव भेजकर वहाँ के प्रशासन से मिलें और उनका पैटर्न मीरा भाईंदर में लागू करें जिससे मालेगांव की तरह मीरा भाईंदर में भी कोरोना नियंत्रित हो सके। डॉ.आसिफ शेख ने कहा कि राज्य सरकार को भी मालेगांव पैटर्न पूरे महाराष्ट्र में लागू करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अब पता चल गया है कि कोरोना के साथ ही हमें जीना है। लॉकडाउन करने से कुछ नहीं होनेवाला है वैसे ही जनता रोजी रोटी कारोबार नहीं होने से बेहद परेशानी में है। राज्य सरकार को जनता को राहत देकर कानून का पालन करते हुए सभी तरह से छूट देनी चाहिए ताकि लोगों की ज़िंदगी फिर से पटरी पर आये। इसी तरह बच्चों के स्कूल की फीस में और लाईट बिलों में जनता को तात्काल राहत देना चाहिए। डाॅ. आसिफ शेख ने कहा कि राज्य सरकार को सभी मनपा, नपा व जिला के हाॅस्पिटलों में जादा वेंटीलेटर, रेपिड ऐटिजेन कोविड टेस्टींग किट व अनुदान तथा पैकेज देना चाहिए जिससे प्रशासन को तात्काल काम करके अच्छा रिजल्ट मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article