एडीपीओ श्रीमती सुधाविजय सिंह भदौरिया एवं श्रीमती मनीषा पटेल को बनाया गया राज्य समन्वयक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एडीपीओ श्रीमती सुधाविजय सिंह भदौरिया एवं श्रीमती मनीषा पटेल को बनाया गया राज्य समन्वयक | New India Times

सुधाविजय सिंह भदौरिया को वन संबंधी मामलों में एवं श्रीमती पटेल को महिला संबंधी मामलों में राज्य समन्वयक बनाया गया है। विदित हो कि जिला अभियोजन कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीमती सुधाविजय सिंह भदौरिया को संचालक / महानिदेशक लोक अभियोजन म.प्र. श्री पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा वन संबंधी आपराधिक प्रकरणो में राज्य समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है । ज्ञात है कि श्रीमती भदौरिया द्वाराभोपाल एवं सागर जिले में वन संबंधी प्रकरणो में उत्कृष्ट कार्य किया है । इस कारण ही उन्हें वन आपराधिक प्रकरणो में राज्य समन्वयक नियुक्त किया है । इसी के साथ श्रीमती मनीषा पटेल को महिला संबंधी आपराधिक प्रकरणो में राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है । श्रीमती पटेल वर्तमान में विशेष न्यायालय पॉक्सो श्रीमती कुमुदनी पटेल के न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक के रूप में कार्य कर रही है । ज्ञात है कि वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा बलात्कार कर मृत्यु कारित की गयी थी उक्त् प्रकरण में श्रीमती पटेल द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं लिखित तर्क प्रस्तुत कर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था । उक्त दोनो अभियोजन अधिकारियो को राज्य समन्वयक बनाये जाने पर उप संचालक अभियोजन श्री के.के. सक्सेना एवं जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार उपाध्याय तथा समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ठेर सारी शुभकामनाएं दी गयी|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.