जयस संगठन ने जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जयस संगठन ने जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला जयस संगठन की स्थानीय इकाई थांदला ब्लॉक के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा की भ्रष्टाचार रूपी कार्यप्रणाली के कारण उसे हटाने की मांग को लेकर थांदला तहसीलदार ललिता गड़रिया को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जयस संगठन ने जिला पंचायत सीईओ संदीप शर्मा को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन के द्वारा जयस संगठन ने जिला पंचायत पर गम्भीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि वे पैसा लेकर ही काम स्वीकृत करते है व वहाँ अपने करीबी कर्मचारियों को काम देकर जमकर मलाई खा रहे है। जयस ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आज मनरेगा द्वारा मजदूरों के नाम पर भी छलावा हो रहा है व ई मस्टर में दर्ज मजदूरों की संख्या भी फर्जी है व सारे काम जेसीबी से करवाये जा रहे है। कोविड 19 के कारण अधिकतर मजदूरों की घर वापसी हो चुकी थी लेकिन उनके लिए भी जिला पंचायत सीईओ ने सार्वजनिक रूप से सभी पंचायतों में किसी भी प्रकार की कोई कार्य योजना नही बताई वही पैसा लेकर कुछ पंचायतों में काम स्वीकृत कर दिया है जिससे जिले के अधिकांश मजदूर पुनः अपनी जान खतरें में डाल कर पलायन कर गए है व कई मजदूर पलायन को तैयार है। जयस ने जिला पंचायत को रिश्वतखोर अधिकारी बताकर हर काम के लिये पैसा लेने वाला भ्रष्ट अधिकारी तक कहा है, झाबुआ जिलें के ग्रामीण आदिवासियों की भलाई व ग्राम पंचायतों में बिना भेदभाव के कार्य हो इस सोच के साथ जयस संगठन के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुखिया से इन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.