अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

देशव्यापी कोरोना महामारी के समय जनता की सेवा करने वाले नईम अहमद सैफी प्रदेश अध्यक्ष “संघर्ष समिति पंजीकृत मध्य प्रदेश”को एक दर्जन से अधिक अलग अलग संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश भर में चल रहे लॉक डाउन के कारण लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी थी। इस संकट की घड़ी में गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे मुश्किल हालात में ज़्यादातर कारोबार भी बंद हो चुके थे और इनके आमदनी का कोई ज़रिया भी नहीं था तब सामाजसेवियों का एक तबक़ा अपनी जान जोखिम में डाल कर लगातार इनके खाने पीने की व्यवस्था में दिन रात एक किए हुए था। उन्हीं में से एक नाम भोपाल के न्यू कबाड़ खाना से नईम अहमद सैफी प्रदेश अध्यक्ष “संघर्ष समिति पंजीकृत मध्य प्रदेश का उभर कर सामने आया है।

देशव्यापी कोरोना महामारी के समय में इन्होंने जनता की सेवा की है। समाज के सम्मानित व्यक्ति होने के नाते समाज और देश में एक नई मिसाल कायम कर देश का नाम गौरवान्वित किया है। इसी को देखते हुये एक दर्जन से अधिक अलग अलग संस्थाओं ने प्रशस्ति पत्र देकर इन को सम्मानित किया है।
