DigiLEP प्रोग्राम के अन्तर्गत तिरला में शिक्षकों की वेबेक्स एप के माध्यम से ली गई बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

DigiLEP प्रोग्राम के अन्तर्गत तिरला में शिक्षकों की वेबेक्स एप के माध्यम से ली गई बैठक | New India Times

जिला शिक्षा केन्द्र धार द्वारा DigiLEP प्रोग्राम के अन्तर्गत तिरला विकासखण्ड के कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की वेबेक्स एप के माध्यम से आॅनलाइन बैठक ली गई। इस बैठक में डीपीसी कमलसिंह ठाकुर, सहायक परियोजना समन्वयक भूषण देषापांडे तिरला विकासखण्ड के खण्ड स्त्रोत समन्वयक गंगाराम अचाले, विकासखण्ड के समस्त बीएसी, बीजीसी, एमआईएस, 6 संकुल के 10 जनशिक्षक व लगभग 275 शिक्षक शामिल हुए। डीपीसी द्वारा DigiLEP ग्रुप विकासखण्ड स्तर, संकुल स्तर तथा शाला स्तर और कक्षावार DigiLEP ग्रुप की जानकारी दी गई एवं बताया कि जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर, संकुल स्तर तथा शिक्षक द्वारा माॅनीटरिंग एवं फिडबैंक कैसे आॅनलाईन किया जाना है। प्रत्येक प्रा.वि. मे 5 ग्रुप और मा.वि. मे कक्षावार 3 ग्रुप इस तरह कुल 8 ग्रुप बनाये जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होने निर्देश दिए कि राज्य शिक्षा केन्द्र से प्रति दिन विगत 13 अप्रैल 2020 से जो कन्टेन्ट भेजे जा रहे है। उन्हें प्रति दिन प्रत्येक षिक्षक, जनशिक्षक पहले खुद देखे डायरी मेन्टन करें। उसके पष्चात् ग्रुप में बच्चो तक लिंक को शेयर करें तथा प्रति दिन 5-5 ग्रुप और बच्चों से फिडबैक लें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.