मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 12, 14 व 16 को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित पुलिया का कार्य प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही उक्त पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विगत 6 वर्षों से अधूरी पड़ी पुलिया जहाँ से वार्ड क्र 16, 12, 14 व ग्रामीण क्षेत्र हनोतिया के निवासी इस मार्ग से आवागमन करते थे, उक्त टूटी हुई पुलिया को बनाने का कार्य ठेकेदार द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। मशीन के माध्यम से पुरानी अधूरी पड़ी टूटी हुई पुलिया को डिस्मेंटल कर लेबलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा किये जा रहे पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सत्येंद्र सिंह शालवार व निकाय के लेखापाल श्री मुकेश चौरसिया द्वारा कार्य स्थल पर पहुंच कर निरिक्षण किया गया। शीघ्र ही पुलिया का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
