लोन फाइनेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग एनजीओ ऑफिस में हुई चोरी, ऑफिस से कीमती सामान, लैपटॉप, बैंक चेक बुक, ओरिजिनल लोन रजिस्ट्री, टेबल कुर्सी, नगद रुपए गायब | New India Times

बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लोन फाइनेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग एनजीओ ऑफिस में हुई चोरी, ऑफिस से कीमती सामान, लैपटॉप, बैंक चेक बुक, ओरिजिनल लोन रजिस्ट्री, टेबल कुर्सी, नगद रुपए गायब | New India Times

जहां देश में लोग covid 19 से जूझ रहे हैं वहीं हमारे यहां कुछ इस प्रकार की घटना घटित हो रही है जिसके बारे में कुछ भी कहना कठिन है। घटना मैना वाली गली पुराना हाईकोर्ट ग्वालियर आफिस कोविड 19 की वजह से दिनांक 21 /3/2020 से बंद है। जब दीप्ति सांघी ने आज आफिस को जाकर खोला तो उसमें सामान बिखरा हुआ था, सामान इधर उधर फैला था। उन्हें कुछ समझ नहीं आया जब तक उन्हें कुछ समझ में आता चोरी की घटना घटित हो चुकी थी। ऑफिस से लैपटॉप , 8000 रुपए, जरूरी कागजात, टेबल, कुर्सी इत्यादि गायब थे। जब फरियादी ने अपने आस पड़ोस में पूछा तो पता चला कि कोई व्यक्ति ऑफिस आया था और वह सामान को ले गया। जब बगल के पड़ोसी ने उनको रोका तो उसने बोला मेरी मैडम से बात हो गई है, मैं मैडम का पार्टनर हूं इसलिए मैं सामान ले जा रहा हूं। जबकि फरियादी के ऑफिस में कोई पार्टनर नहीं है। प्रार्थी दीप्ति सांघी ने इसकी सूचना संबंधित थाने में में जाकर की और वारदात से पुलिस को अवगत करवाया।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.