कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मांग पर थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को मिली व्यवसाय करने की छूट | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मांग पर थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को मिली व्यवसाय करने की छूट | New India Times

कांग्रेस आई टी सेल के प्रदेश सचिव मोहम्मद शाज़ान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर को लिखकर मांग की थी कि जिले में सभी छोटे व्यवसायी, फुटकर विक्रेताओं को दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान करें या उन्हें आर्थिक सहायता दें जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने तत्काल आदेश प्रदान किये जिसके अनुसार अब होलसेल, थोक कपड़ा व्यापारी, होजीयरी व्यापारी, पथकर विक्रेता, फेरी विक्रेता एवं ठेलों पर सब्जी आदि बेचने वाले विक्रेता शासन की शर्तों के साथ सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपना व्यवसाय कर सकेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सभी फुटकर व्यापारियों से निवेदन किया है कि वे अपना एवं समाज के हितों का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए शासन के नियम मानते हुए अपना व्यवसाय चलाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.