महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेश टोपे को मुक्ताईनगर तालुका कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

शेख सादिक/मेहलक़ा अंसारी, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेश टोपे को मुक्ताईनगर तालुका कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुक्ताई नगर उपजिल्हा चिकित्सालय में डॉक्टर और कर्मचारी बेबस हैं। ज्ञापन द्वारा महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश जी टोपे को मुक्ताईनगर तालुका कांग्रेस कमेटी ने इसकी जानकारी दी और जल्द ही मुक्ताई नगर उप जिला चिकित्सालय में एक मेडिसिन डॉक्टर, एक एनेस्थेटिक डॉक्टर, एक एंबुलेंस, एक शव वाहन, एक शवपेटी के साथ कुररा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक एंबुलेंस, अंतुर्ली में पीएससी सेंटर के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए मुक्ताईनगर शहर कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

मुक्ताईनगर शहर मुंबई-नागपुर और इंदौर- औरंगाबाद के महामार्ग के बीच आता है और इस महामार्ग पर सबसे ज्यादा अपघात के केस होते हैं। ज्ञापन में शहर में स्थित उप जिला चिकित्सालय में 24 घंटे निवासी डॉ की व्यवस्था कराने की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.