भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की कन्हान सीजीएम मोहम्मद साबिर से मुलाकात, कन्हान क्षेत्र में भविष्य की परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की कन्हान सीजीएम मोहम्मद साबिर से मुलाकात, कन्हान क्षेत्र में भविष्य की परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने आज सोमवार को विधानसभा प्रभारी श्री आशीष ठाकुर के नेतृत्व में वेकोकि कन्हान के सीजीएम श्री मोहम्मद साबिर से मुलाकात कर वेकोलि कन्हान क्षेत्र में भविष्य की परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान विधानसभा प्रभारी श्री आशीष ठाकुर ने सीजीएम श्री साबिर को क्षेत्र की परियोजनाओं को लेकर केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए वेकोलि कन्हान प्रबंधन से परियोजनाओं को गति देने की मांग भी की है। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष जनपद सदस्य श्री गौरव सिंह, पूर्व अंत्योदय समिति के अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी और युवा नेता सूरज चौधरी उपस्तिथ थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.