मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जून माह में होंगे जागरूकता कार्यक्रम | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जून माह में होंगे जागरूकता कार्यक्रम | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कि 1 जून से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मलेरिया विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र से ग्राम स्तर तक कई गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं जिसमें सामाजिक जुड़ाव कार्यशाला, अंतर विभागीय समन्वय विकासखंड एवं ग्रामीण स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मलेरिया की जांच व उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा ग्रामवार आशाओं को प्रशिक्षित कर मलेरिया का उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। आशा द्वारा आमजन को जागरूक करने हेतु नारा लेखन कार्य भी किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि मलेरिया जागरूकता गतिविधियां पूरे माह जारी रहेगी। जिसमें सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम, 15 सेक्टर स्तरीय सामाजिक जुड़ाव कार्यशाला, 40 ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यशाला, प्रदर्शनी इत्यादि का आयोजन किया जाएगा ।
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संभाग ग्वालियर डॉ.ए.के. दीक्षित द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मलेरिया जागरूकता रथ मलेरिया प्रभावित 48 हाई रिस्क ग्रामों में भ्रमण करेगा तथा चलित मलेरिया रथ में तत्काल जांच व उपचार की समुचित व्यवस्था रहेगी। रथ के स्टाफ द्वारा आमजन को मलेरिया के लक्षणों उसे संबंधित बचाव की जानकारी प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त समस्त हाई रिस्क ग्रामों एवं प्रवासी मजदूरों पर विशेष निगरानी रखकर फीवर सर्वे करवाया जा रहा है ताकि जिले में मलेरिया के प्रभाव को कम किया जा सके साथ ही आमजन को आवंटित मछरदानी और संस्तुतिकरण के बारे में भी शिक्षा प्रदान की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में 28 टीमें मलेरिया का सर्वे कर रही है। मलेरिया सर्विलेंस कार्यकर्ता घर घर जाकर फीवर की जांच सुनिश्चित कर रहे हैं तथा मलेरिया के लक्षण बचाव के उपाय बताकर घर में लार्वा नष्ट करने की प्रक्रिया से अवगत करवा रहे हैं। साथ ही मलेरिया डेंगू से जागरूकता हेतु पेंपलेट वितरण गतिविधियां आयोजित कर आमजन को जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के. गुप्ता, जिला मीडिया अधिकारी श्री आई. पी. निवारिया, मलेरिया निरीक्षक श्री पान सिंह आदि उपस्थिति रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.