ताप्ती मिल बुरहानपुर को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेसी नेता नूर क़ाज़ी ने कलेक्टर बुरहानपुर से किया निवेदन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती मिल बुरहानपुर को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेसी नेता नूर क़ाज़ी ने कलेक्टर बुरहानपुर से किया निवेदन | New India Times

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता नूरुद्दीन क़ाज़ी ने कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह से सोशल मीडिया के माध्यम से 4.58 मिनट का एक वीडियो जारी करके निवेदन किया है कि लालबाग की जीवन रेखा ताप्ती मिल को श्रमिकों के हित में श्रमिकों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें रोजगार देने के उद्देश्य से तुरंत शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर बुरहानपुर से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रमिकों को सप्ताह में कम से कम 2 से 3 दिन कार्य देने की अपील की है। इस संबंध में शीघ्र अति शीघ्र प्रयास करने का निवेदन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.