मुक्ताईनगर में कोरोना का संकट: बाप और बेटे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव | New India Times

सादिक शेख/मेहलका अंसारी, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मुक्ताईनगर में कोरोना का संकट: बाप और बेटे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव | New India Times

मुक्ताई नगर शहर में अब तक बीते तीन महीनों से कोरोना का एक भी पेशेंट नहीं था। यहां तक कि पूरे मुक्ताईनगर तालुका में एक भी पेशेंट नहीं मिला था। इसी बीच 1 जून 2020 को रात में मुक्ताईनगर में शहर के एक संभ्रांत परिवार के पिता एवं पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण पूरे शहर में और तालुके में खलबली मच गई है। तालुका चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर नीलेश पाटिल ने बताया कि दोनों पिता और पुत्र को इलाज के लिए जलगांव रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिघरा में 3 से 4 दिन पहले एक शादी के प्रोग्राम में जाने से पिता-पुत्र संक्रमित हुए हैं। शादी से घर वापसी पर अपने बड़े बेटे के बुखार आने का पता चला दोनों पिता और पुत्र मुक्ताईनगर में एक प्राइवेट दवाखाने में गए वायरल इनफेक्शन होने की वजह डॉक्टर से बुखार आना बताई। उसके बाद 31 मई 2020 को पिता और पुत्र ने अपनी स्वास्थ्य की लिए तालुका चिकित्सक अधिकारी से संपर्क किया। तत्काल डॉ निलेश पाटिल ने दोनों को मुक्ताईनगर में स्थित कोविड-19 सेंटर मे उपचार के लिए दाखिल किया। रविवार दोपहर 4:00 बजे दोनों के जांच के लिए सेंपल जलगांव भेजा गया। सोमवार ठीक रात 9:00 बजे दोनों के कोरोना पॉज़िटिव आने की खबर मिली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.