त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ओबीसी क्रांति सेना के संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी देवेंद्र सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी प्रवीण लोधी खिरिया जी की सहमति व अनुशंसा से ओबीसी क्राँति सेना में युवा संघर्षशील नेता प्रदीप पटेल कुर्मी सिमरिया देवरी को विधानसभा देवरी का अध्यक्ष ओबीसी क्राँति सेना में नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा सैकडों की संख्या में बधाईयां प्रेसित की गई। ओबीसी क्रांति सेना ने संगठन के लिये एक नारा भी रखा है जो इस प्रकार है
ओबीसी क्रान्ति सेना में वहीं लोग शामिल हो सकते हैं जो जिन्दा हैं क्योंकि मुर्दे क्रान्ति नहीं कर सकते हैं। राष्ट्रीय कोर कमेटी की आशा करता है कि आप ओबीसी क्राँति सेना के नियमानुसार संविधान के दायरे में रहकर महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी के लक्ष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। आपका ओबीसी क्राँति सेना परिवार में स्वागत है।
अध्यक्ष बनने पर प्रदीप पटेल ने कहा कि मैं अपने पद की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाऊंगा व संगठन को मजबूत करूंगा व हर ओबीसी एसटी/एससी वर्ग के लोगों की मदद व उनके लिये न्याय दिलाने के लिये आखरी दम तक संघर्षरत रहूंगा। मैं आप सब की उम्मीद व संगठन के प्रति खरा उतरूंगा।
“
