कोरोना को हराकर ज़िला अस्पताल से 18 मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे घर | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कोरोना को हराकर ज़िला अस्पताल से 18 मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे घर | New India Times

कोरोना को हराकर मरीजों के स्वस्थ होकर अपने घरों की ओर वापसी का सिलसिला जारी है। 28 मई 2020, गुरुवार को जिला अस्पताल, बुरहानपुर से 18 मरीज स्वस्थ्य होकर खुशी-खुशी घर लौटे हैं। ऐसे ही सिलसिला जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम कोरोना को हराकर बुरहानपुर जिले को कोरोना मुक्त कर सकेंगे।

कोरोना को हराकर ज़िला अस्पताल से 18 मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे घर | New India Times

जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि बुरहानपुर फिर मुस्कुराएगा की थीम पर आप सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं घर में रहे, स्वस्थ्य रहे, सुरक्षित रहे और जिला प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले में वर्तमान समय में कुल 80 एक्टिव मरीज है जो कि शीघ्र ही स्वस्थ्य होकर अपने घर को लौटेगे। उल्लेखनीय है कि आज जिला अस्पताल से 18 मरीजों को कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल 200 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। सभी जिले वासियों से अनुरोध है कि घबराएं नहीं, जांच के लिए आगे आए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, सीएमएचओ डॉ.एम.पी.गर्ग, डॉ.श्री थावानी, सिविल सर्जन डॉ.श्री शकील अहमद खान, डॉ.प्रतीक नवलखे सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा तालियों के सम्मान के साथ सभी स्वस्थ मरीजो रवाना किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article