पन्ना जिले के पवई के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले तिघरा महोड बड़े नाले के पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिले के पवई के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले तिघरा महोड बड़े नाले के पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा | New India Times

पन्ना जिले के पवई जनपद पंचायत के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले तिघरा महोड बड़े नाले का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। महोङ पहुंच मार्ग के साथ अन्य गांवों को जोड़ते हुए कम समय में मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल में आने वाले इस निर्माणाधीन पुल का कार्य अधर में लटका हुआ है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पन्ना जिले के पवई के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले तिघरा महोड बड़े नाले के पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा | New India Times

घाट नाला पर हुए पुल निर्माण की लंबाई करीब 90 मीटर लागत राशि दो करोड़ उन्याशी लाख में वर्ष 2018 में निर्माण योजना की शुरुवात की गई थी। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ज्ञानेश कुमार जैन द्वारा चल रहे वर्ष अगस्त 2020 को निर्माण पूर्ण किया जाना सुनिश्चित था लेकिन ग्रामीणों के कहे अनुसार बगैर कार्य के पूर्ण हुए ही पिछले वर्ष ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य की सामग्री कार्य स्थल से उठा ली गई। ग्रामीणों द्वारा इस संदर्भ में उच्च आला अधिकारियों को सूचना भी दी गई लेकिन सुस्त पड़े अधिकारियों ने इस संबंध में कोई गौर नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने अपनी व्यथा को बताते हुए कहा कि पुल निर्माण न होने की वजह से पिछले वर्ष की वर्षा ऋतु में गांवों वालों ने अपने घरों के व्यक्तियों को इलाज हेतु चारपाई में भरे पानी डूबते हुए बाहर जाना पड़ा था।
ग्रामीण जनों की शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग है कि पुल का निर्माण शीघ्र किया जाए।
इस बिषय पर भाजापा बिधायक प्रहलाद लोधी जी का कहना है मैं सम्बंधित अधिकारी से इस विषय पर चर्चा करूंगा और माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी से आग्रह भी करूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.