सड़क दुर्घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 व ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

सड़क दुर्घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 व ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर | New India Times

झांसी जनपद अन्तर्गत थाना बड़ा गांव में एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर नीचे गिर गया। बाइक का नम्बर UP 93 A 8048 नंबर बताया गया है वहीं बाइक सवार का नाम करोड़े पटेल पप्पू पटेल निवासी सरसेड़ा टहरौली बताया जा रहा है। वह अपने किसी कार्य से झाँसी की ओर निकला था कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने अचानक ज़ोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के के उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। घटना स्थल पर डायल 112 वाहन आकर खड़ी ही हुई थी कि तभी अचानक पीछे से एक ट्रक ने जा रहे ट्रेक्टर में टक्कर मार दी और 112 (UP 32 DG 0377) में जा टकराई। घटना की सूचना पाकर पारीछा पुलिस चौकी इन्चार्ज दिगविजय सिंह एवं अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच कर घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article