बीकानेर- लूनकरनसर तहसील के बढ़ते कदम इंटरनेट की दुनिया के संग | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​बीकानेर- लूनकरनसर तहसील के बढ़ते कदम इंटरनेट की दुनिया के संग | New India Timesबीकानेर जिले की लूनकरनसर तहसील अब ऐंड्रॉयड प्लेटफोर्म पर अग्रणी पथ पर अग्रसर है और यह वक़्त की महत्वपुर्ण इंटरनेट की दुनिया के साथ कदम बढ़ा रही है और जिले की प्रथम तहसील के रूप में आगे बढ़ रही हैं। “आपणी तहसील लूनकरनसर” नामक ऐप मोबाइल रखने वाले सभी युवाओं के लिए कारगर साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से देश-विदेश में कहीं पर भी बैठे युवा लूनकरनसर क्षेत्र के सभी विभाग के अधिकारियों के नाम, नम्बर ले सकते हैं और इस ऐप में लूनकरनसर पंचायत समिति के अधीन आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को भी डाला गया है। यदि किसी को भी कोई भी जानकारी लेनी हो तो ऐप के माध्यम से बहुत आसानी से ले सकता है। ऐसे बहुत सारे ऑप्शन इस ऐप में दिये गए हैं। ​बीकानेर- लूनकरनसर तहसील के बढ़ते कदम इंटरनेट की दुनिया के संग | New India Timesइस एप को “आपणी तहसील लूनकरणसर” की टीम दयानन्द सारस्वत, कन्हैया लाल शर्मा व मनोज पूरी की टीम ने बनाया है। साथ ही दयानंद सारस्वत ने बीकानेर ज़िले में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सहजरासर के लिए डिजिटल ग्राम सहजरासर नामक ऐप भी बनाया था जो बहुत लोकपिर्य हुआ और सार्थक साबित हुआ। उसी की प्रेरणा से अब यह सार्थक कार्य युवाओं ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.