किसी भी स्तर पर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: अलका उपमन्यु | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

किसी भी स्तर पर अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: अलका उपमन्यु | New India Times

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष बनी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट मथुरा उत्तर प्रदेश से संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता एडवोकेट ने अलका उपमन्यु एडवोकेट को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ की महिला प्रकोष्ठ का आगरा मंडल अध्यक्ष एवं सौरभ गुप्ता एडवोकेट को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के युवा प्रकोष्ठ का मथुरा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा सुमित गुप्ता एडवोकेट को आगरा मंडल संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का सचिव नियुक्त किया गया है।
श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट मथुरा बार एसोसिएशन की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं ऑडिटर भी निर्वाचित हो चुकी हैं।
श्रीमती अलका उपमन्यु की इस पद पर नियुक्ति आगरा मंडल के अध्यक्ष अजय कांत मिश्रा की संस्तुति पर की गई है।
श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट मथुरा बार की फौजदारी की प्रसिद्ध अधिवक्ता हैं तथा नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की धर्मपत्नी हैं तथा सौरभ गुप्ता एडवोकेट जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव गुप्ता के बड़े पुत्र हैं तथा धोली प्याऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के भाई हैं।
श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट के आगरा मंडल अध्यक्ष एवं सुमित गुप्ता संयुक्त सचिव एवं सौरव गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने एवं कृष्ण देव चौधरी एडवोकेट को संयुक्त महाधिवक्ता संघ के युवा प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री पद मिलने पर सभी अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.