शिवराज सरकार का शराब दुकानें खोलने का निर्णय अनुचित, प्रदेश सरकार मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा को भी खोलने की अनुमति दे: चौधरी  | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर/भोपाल (मप्र), NIT:

शिवराज सरकार का शराब दुकानें खोलने का निर्णय अनुचित, प्रदेश सरकार मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा को भी खोलने की अनुमति दे: चौधरी  | New India Times

प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा शराब दुकानें खोलने के निर्णय को अनुचित बताते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा है कि एक ओर जहां कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के चलते प्रदेश के मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा के पूजापाठ करने वाले, नमाज पढ़ाने वाले, सेवादारों आदि पर  आर्थिक संकट व भरण पोषण के साथ-साथ जीवन निर्वहन का संकट मंडरा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे रही है।

शिवराज सरकार का शराब दुकानें खोलने का निर्णय अनुचित, प्रदेश सरकार मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा को भी खोलने की अनुमति दे: चौधरी  | New India Times

श्री चौधरी ने कहा है कि प्रदेश सरकार का ध्यान शराब की दुकानें खोलने में ज्यादा है जो प्रदेश सरकार के असली चहरे को स्पष्ट करता है। श्री चौधरी ने माँग करते हुए कहा है कि शिवराज सरकार प्रदेश के मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा को खोलने की भी अनुमति दे जिससे कि  मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा के पूजापाठ करने वाले, नमाज पढ़ाने वाले, सेवादारों आदि को आर्थिक संकट, भरण पोषण के साथ-साथ जीवन निर्वहन का संकट से उवारा जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article