जनता की समस्याओं को लेकर पहुंचे सभासद से दबंग डीएसओ ने की अभद्रता, मीडिया कर्मियों द्वारा डीएसओ से घटना की पुष्टि के लिए फोन करने पर दिये बेतुके जबाब | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जनता की समस्याओं को लेकर पहुंचे सभासद से दबंग डीएसओ ने की अभद्रता, मीडिया कर्मियों द्वारा डीएसओ से घटना की पुष्टि के लिए फोन करने पर दिये बेतुके जबाब | New India Times

कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए जहां एक ओर अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी दिन रात एक कर के लोगों की सेवा कर रहे हैं और लोगों के द्वारा उन पर पुष्प वर्षा की जा रही है वहीं दूसरी ओर बहराइच के जिला पूर्ति अधिकारी का एक नया रूप सामने आया है, जनता की समस्याओं को लेकर पहुंचे एक सभासद से उन्होंने अभद्रता की। सभासद ने आरोप लगाया है कि डीएसओ ने उनकी दाढ़ी पर कमेंट किया। सभासद ने इस मामले का विरोध करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी पर एक लाख रूपये लेकर कोटा ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।

जनता की समस्याओं को लेकर पहुंचे सभासद से दबंग डीएसओ ने की अभद्रता, मीडिया कर्मियों द्वारा डीएसओ से घटना की पुष्टि के लिए फोन करने पर दिये बेतुके जबाब | New India Times

कार्यालय परिसर में सभासद और डीएसओ के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई। सभासद ने डीएसओ आनंद प्रताप पर जनता का कार्य न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसओ पहले भी कई लोगों से अभद्रता कर चुके हैं। इस मामले की जानकारी मीडिया को होने पर जब पत्रकारों ने डीएसओ को घटना की जानकारी के लिए फोन किया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत काम है सिर्फ चैनलों के लिए नहीं बैठे हैं कि उनको चटपटी खबरें दें, चैनल चलाना इतना जरूरी नहीं है। इससे पहले भी बहराइच के डीएसओ की कार्यशैली पर सवाल उठ चुके हैं।

By nit