कोरोना सेनानियों के सम्मान का सिलसिला अनवरत रूप से है जारी | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

कोरोना सेनानियों के सम्मान का सिलसिला अनवरत रूप से है जारी | New India Times

कोरोना महामारी के संक्रमण के दौरान अपना फर्ज निभा रहे योद्धाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है।
माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के आह्वान से प्रेरित होकर जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में बुंदेलखंड के सभी जनपदों में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का क्रम शारीरिक दूरी एवं लॉकडाउन का पालन करते हुए लगातार चल रहा है।
महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि हमारे संगठन के कार्यकर्ता गणमान्य नागरिकों के सहयोग से अपने अपने निवास स्थानों के समीप कार्यरत व निवासी सफाई कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सकों, मीडिया के बंधुवर सहित अन्य जो इस कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर अपना फर्ज निभा रहे हैं उनका अभिनंदन कर उत्साह वर्धन किया जा रहा है। जनपद झांसी सहित अन्य जिला में अब तक लगभग 3800 लोगों को कोरोना सेनानी का सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।
अभियान के दौरान लोगों को जन जागरूकता के अंतर्गत यह भी संकल्प दिलाया जा रहा है कि इस बीमारी से बचने का इलाज सिर्फ यही है कि सतर्क रहें और अन्य लोगों का भी होंसला बढायें रखें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article