लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, रात भर कड़ी मशक्कत के बाद सुबह पकड़ा गया तेंदुआ | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, रात भर कड़ी मशक्कत के बाद सुबह पकड़ा गया तेंदुआ | New India Times

लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में गुरुवार को ग्राम नूरपुर बिहटा में तेंदुआ दिखा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यह काफी दिनों से क्षेत्र में रह रहा था और घूम रहा था ऐसे में लोगों के अंदर बहुत डर पैदा हो गया था। अभी कुछ दिन पहले ही उसने एक कुत्ते को निवाला बनाया था।

ग्राम नूरपुर बेहटा में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचित किया जिससे मौके पर वन विभाग और पुलिस बल द्वारा तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। लोगों में पहले की तरह बहुत ही डर का माहौल था। वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4:00 बजे तेंदुआ आखिरकार गिरफ्त में आ गया जिससे लोगों के मन में बनी दहशत अब जाकर खत्म हुई है। सुबह 4:00 बजे पिंजरे में कैद करके उसको ले जाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.