पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त गंधवानी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामपुरा में दबिश देकर लगभग 2000 किग्रा. महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा कुल 140 लीटर हाथ भठ्ठी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के अंतर्गत दो प्रकरण कायम किये गए।
संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1,14,000/- रु है।
उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश जैन, प्रशांत मंडलोई, उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला, आरक्षक रतना अमलियार, जोत सिंह मावी की टीम द्वारा की गई।
