लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए विरार की हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने बिना भेदभाव के हजारों जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री, आगे भी मदद जारी रखने का दिलाया भरोसा | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए विरार की हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने बिना भेदभाव के हजारों जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री, आगे भी मदद जारी रखने का दिलाया भरोसा | New India Times

इस समय लगभग पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है, जिसमें अब तक लाखों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। हमारा देश भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत में अबतक 16 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और यह आंकड़ा रोज़ बढ़ता जा रहा है। इस महामारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 3 मई तक पूरे देश में लाॅक डाउन की घोषणा कर रखी है जिस पर सख्ती के साथ अमल भी जारी है। इस लाॅक डाउन से पूरे देश में करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और करोड़ों लोगों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए सरकार के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं व समाजसेवक सामने आ कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में पालघर जिला के वसई-विरार शहर की सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन भी सामने आ कर लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए खाद्य सामग्री लोगों तक पहुंचा रही है।

लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए विरार की हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने बिना भेदभाव के हजारों जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री, आगे भी मदद जारी रखने का दिलाया भरोसा | New India Times

विरार पूर्व बलोच नगर जिवदनी रोड में हेल्प हैंड्ज़ फ़ाउंडेशन लोगों की मदद के लिए हमेशा की तरह इस बार भी आगे हैं। Helping Hands Foundation पिछले आठ सालों से अपने क्षेत्र में तरह तरह के सामाजिक और धार्मिक कामों को लेकर सक्रिय है। 22 मार्च 2020 को हमारे मुल्क में कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी की वजह से जनता कर्फ्यू लगाया गया था और 23 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन शुरू हुआ। हेल्पिंग हैंड्ज़ फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मुनाफ़ बलोच और उनकी टीम ने यह तय किया कि अगर ये लाॅक डाउन आगे इसी तरह बढ़ता रहा तो लोगों को ज़िंदगी गुज़ारना और खाने पीने की समस्या बढ़ जाएगी। उसके बाद हेल्पिंग हैंड्ज़ फ़ाउंडेशन की टीम ने यह तय किया कि वो गरीबों और ज़रूरतमंदों को कच्चा अनाज मुहैया कराएंगे। मुनाफ़ बलोच ने अपने फ़ाउंडेशन के माध्यम से अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से मदद की गुहार लगायी जिसके बाद काफ़ी लोगों ने इस नेक काम में मुनाफ़ बलोच का साथ दिया। जहाँ इस तरह के लॉकडाउन के माहौल में लोगों को अपने परिवार के साथ एक दिन भी गुज़ारना मुश्किल हो रहा था, वहीं मुनाफ़ बलोच और उनकी टीम ने सभी ज़रूरतमंद परिवारों को अनाज में 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, एक लीटर तेल, एक किलो दाल, एक किलो शक्कर, आधा किलो चाय पत्ती, एक पैकेट नमक देने का फ़ैसला किया जिससे की एक ग़रीब परिवार और ज़रूरतमंद परिवार अपने घर में कम से कम 4-5 दिन पेट भर सकता है। इसी तरह ये अनाज बाँटने का काम helping hands foundation के द्वारा शुरू किया गया। पहले तो सिर्फ़ 100 लोगों के लिए राशन लाया गया फिर देखते ही देखते जैसे ज़रूरतमंद लोग बढ़ते गए Helping Hands Foundation ने अपने इस काम को और बढ़ाया और आज 25 दिनों से यह फाउंडेशन ज़रूरतमंदों का साथ दे रही है और उन्होंने अब तक 2000 हज़ार लोगों के घरों में अनाज पहुँचाने का काम किया है। उनकी पूरी इस काम के पूरी तरह से जुटी हुई है।

लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए विरार की हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने बिना भेदभाव के हजारों जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री, आगे भी मदद जारी रखने का दिलाया भरोसा | New India Times

संस्था के अध्यक्ष श्री मुनाफ ब्लोच ने NIT को बताया कि जो लोग आकर राशन नहीं ले सकते हैं उन्हें फ़ाउंडेशन अपने कार्यकर्ताओं के ज़रिए उनके घरों में भी राशन पहुँचाने का काम कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि 600 लोगों को राशन की दुकानों से राशन दिला कर राशन का बिल भी फ़ाउंडेशन के द्वारा भरा गया है। उन्होंने कहा कि जब तक अपने मुल्क के हालात ठीक नहीं होते तब तक Helping Hands Foundation इसी तरह इस अच्छे काम को अंजाम देती रहेगी।

By nit

One thought on “लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए विरार की हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने बिना भेदभाव के हजारों जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री, आगे भी मदद जारी रखने का दिलाया भरोसा”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.