मथुरा में किया गया नया अविष्कार, कोरोना वायरस से बचाने के लिए सैनिटाइज द्वार का हुआ निर्माण | New India Times

साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा में किया गया नया अविष्कार, कोरोना वायरस से बचाने के लिए सैनिटाइज द्वार का हुआ निर्माण | New India Times

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की प्रदेश महासचिव व मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 45 के पार्षद तिलक वीर चौधरी के द्वारा अपने वार्ड को सेनीटाइज करने के उद्देश्य से इंजीनियरों की मदद से एक द्वार का निर्माण करवाया। इस द्वार से निकलने वाले सभी पैदल, टू व्हीलर, सब्जी के ढकेल के साथ निकलने वाले वाहनों को वार्ड में प्रवेश करने के साथ ही मशीन अपने आप चालू हो जाएगी और उसमें से जो पानी के रूप में केमिकल निकलेगा उससे सारे लोग सैनिटाइज हो जाएंगे। संरक्षक अंतरराष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री इस पुनीत कार्य के लिए तिलक वीर चौधरी को बधाई देने के साथ अपना आशीर्वाद दिया जिससे लोगों को इस संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए जागरूकता के साथ बचाव किया जा सके।

मथुरा में किया गया नया अविष्कार, कोरोना वायरस से बचाने के लिए सैनिटाइज द्वार का हुआ निर्माण | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम लॉक डाउन के बाद ही सक्रिय रुप से लोगों की सेवा कर रही है उसी कड़ी में आज हमारे प्रदेश महासचिव इस बोर्ड के पार्षद चौधरी तिलकवीर सिंह ने जो सराहनीय कार्य किया है मैं टीम की तरफ से बधाई देता हूं साथ ही इस तरह की टेक्नोलॉजी को दूसरे वार्डो में भी लोगों को लागू करना चाहिए जिससे बाढ़ के अंदर जब प्रवेश करेगा आदमी तो सैनिटाइज होकर ही घर पहुंचेगा यह निश्चित तौर पर बहुत ही सराहनीय प्रयास है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। प्रदेश महासचिव वार्ड नंबर 45 के पार्षद चौधरी तिलक वीर सिंह ने बताया है कि इस महामारी से बचने के लिए हमने और हमारे कुछ साथियों ने मिलकर एक नए तरह का आविष्कार किया है जो कि वार्ड के मुख्य द्वार पर लगाया गया है इसमें जो भी लोग यहां से निकलेंगे वह जहां से भी आ रहे हैं लेकिन अपने घर सैनिटाइज होकर ही पहुंचेंगे।

इस अवसर पर कपिल चौधरी, सौदान सिंह, कान्हा कौशिक, राजेश, मोहन श्याम शर्मा, रवि चौधरी, मनीष चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.