तीन दिवसीय दौरे में आईजी एस.के. भगत पहुंचे चंदन चौकी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

तीन दिवसीय दौरे में आईजी एस.के. भगत पहुंचे चंदन चौकी | New India Times

उत्तर प्रदेश पुलिस के आईजी लखनऊ रेंज एस.के भगत कोरोना संक्रमण को रोकने व बचाव के साथ लॉक डाउन के नियमों का पालन हेतु अपने तीन दिवसीय कैम्प के तहत आज इंडो-नेपाल सीमा के चन्दन चौकी बॉर्डर पर पहुंचकर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आपको बता दें आईजी रेंज एस के भगत ने सीमा पर पहुंचकर एसएसबी से बातचीत कर सीमा की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पलिया राकेश कुमार नायक सहित अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं उसके बचाव के संदर्भ में बैठक का भी आयोजन किया गया था।
बॉर्डर निरीक्षण के पश्चात चन्दन चौकी कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई आदि की व्यवस्था देखी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पलिया राकेश नायक कोतवाली प्रभारी सिया राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें सोमवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा के गौरी फंटा बॉर्डर पर पहुंचे आईजी ने भारत नेपाल सीमा पर तैनात तमाम एजेंसियों के अधिकारियों व नेपाल के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस पर सतर्कता व रोकथाम को लेकर विचार विमर्श किया साथ ही सीमा पर तैनात अधिकारियों से सुनिश्चित करने को कहा कि नेपाल से भारत या भारत से नेपाल की ओर आवाजाही पूर्णतया बंद रहे।

आपको बता दें कि पिछले दिनों खुफिया विभाग द्वारा मिली जानकारी में बताया गया था कि पाकिस्तान की ओर से 50 आतंकवादियों का एक गिरोह नेपाल के रास्ते भारत में घुसने को प्रयत्नशील है जिनकी मदद नेपाल में ही रह रहे जालिम मुखिया नामक तस्कर द्वारा इनकी मदद करने की बात कही गई थी।

जानकारी में यह भी बताया गया था कि उक्त गिरोह कोरोना पीड़ित लोगों का गिरोह है जिसमें सभी 50 लोगों में कोरोना के लक्षण है लक्षणों को छुपाने के लिए वे लोग पेरासिटामोल जैसी गोलियां खाकर चल रहे हैं जिससे उनके लक्षणों को प्रथम दृष्टि पकड़ा न जा सके जानकारी मिलते ही भारत नेपाल सीमा पर लगी सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई इसी को लेकर आईजी रेंज लखनऊ ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरा किया इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट मुन्ना सिंह से भी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली साथ ही आई जी द्वारा शारदापुरी, खजुरिया, संपूर्णानगर, तिकुनिया आदि भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों का भी दौरा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.