गांव सहार प्रधान ने यूपी मुख्य मंत्री केयर फंड में दिये 51000 रूपये | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

गांव सहार प्रधान ने यूपी मुख्य मंत्री केयर फंड में दिये 51000 रूपये | New India Times

कोरोना (काेविड 19) नामक भयंकर बीमारी से देश का हर नागरिक परेशान है। मथुरा जनपद के छाता के गांव सहार के प्रधान अजमल अली शेख ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के राहत कोष में ₹51000/- का चेक उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पशुधन मत्स्य पालन एवं दुग्ध मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को दिया। इस मौके पर माननीय मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने गांव सहार के प्रधान अजमल अली शेख द्वारा लॉक डाउन में गांव सहार व अन्य क्षेत्रों में किए बांटी जा रही गरीबों को राहत सामग्री आदि बेहतर कार्य के लिए ग्राम प्रधान अजमल अली व उनके परिवार को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर डॉ ए.ए. शेख, सहाफत लखनऊ के पत्रकार अली अब्बास, मंसूर अली पत्रकार, असलम अली, डॉ. राशिद चौधरी,आदि मीैजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.