पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिला में कोरोना संक्रमित एक महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिलने से धार में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या -3 हो गई है। धार वासियों के लिये यह बुरी खबर है।

निजी अस्पताल में महिला काम करती थी ऐसा बताया जा रहा है कि महिला धार के पास खादन खुर्द पाडल्या की निवासी है जो कि माहजन हास्पिटल धार में काम करती है। जिसका नाम रामकन्या पिता नानूराम उम्र 27 वर्ष है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है फिलहाल महिला को आयशोलेशन कर वार्ड में रखा गया है और होम कोरेन्टाईन कर परिवार के लोगों को घर में ही नजर बंद कर जाँच की जा रही है।
