भोपाल में मुनाफाखोरी की शिकायत पर किराना दुकान को किया गया सील | New India Times

अबरार अहमद खान/सुफियान सिद्दीक़ी, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में मुनाफाखोरी की शिकायत पर किराना दुकान को किया गया सील | New India Times

कोरोना संकटकालीन समय में खादान्न और अति आवश्यक वस्तुओं की मुनाफाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कमिश्नर श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव के निर्देशन पर खाद्य और श्रम विभाग ने कोलार रोड स्थित जैन किराना एवं जनरल स्टोर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए किराना दुकान को सील कर दिया है।

कमिश्नर के अनुसार आज कोलार क्षेत्र रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि जे.के. हॉस्पिटल के सामने स्थित जैन किराना एवं जनरल स्टोर द्वारा खाद्यान्न और अन्य अति आवश्यक वस्तुएं एमआरपी और तय कीमतों से काफी अधिक कीमतो पर बेची जा रही है। आमजन द्वारा दुकानदार से शिकायत करने पर उसने कहा कि -जहां शिकायत करना है कर दो। उक्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खाद्य और श्रम विभाग के संयुक्त दल को भेज कर तय कीमतों से अधिक पर सामान बेचने, कालाबाजारी और बिना खाद्य रेजिस्ट्रेशन व्यापार करने के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर दिया गया।

कमिश्नर के अनुसार संकटकालीन समय में टोटल डाउन के दौरान आमजन के बीच खादान्न और अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है । प्रशासन के साथ-साथ सभी थोक व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं का यह सामाजिक दायित्व है कि वह आमजन को कम से कम उचित मूल्य पर वस्तुएं और सब्जियां उपलब्ध करा कर अपना सहयोग दें।

कमिश्नर ने सभी सब्जी और राशन व्यापारियों को चेतावनी दी है कि इस तरह की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.