वाट्सएप्प व अन्य सोशल मीडिया पर निगम आयुक्त के नाम से प्रसारित संदेश पूरी तरह से असत्य व भ्रामक: निगम आयुक्त विजय दत्ता | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

वाट्सएप्प व अन्य सोशल मीडिया पर निगम आयुक्त के नाम से प्रसारित संदेश पूरी तरह से असत्य व भ्रामक: निगम आयुक्त विजय दत्ता | New India Times

नगर निगम आयुक्त के नाम से वाट्सएप्प एवं अन्य सोशल मीडिया पर कथित रूप से प्रसारित संदेश / खबर जिसमें COVID – 19 को मारने के लिए हवा में दवा का छिड़काव किया जाएगा तथा आज रात 10 बजे के बाद से कल सुबह 05 तक अपने घर से बाहर न निकलें संबंधी तथ्य पूरी तरह से असत्य व भ्रामक है। निगम आयुक्त श्री विजय दत्ता द्वारा ऐसा कोई भी संदेश या खबर का प्रसारण नहीं किया गया है। नगर निगम भोपाल द्वारा नागरिकों से इस प्रकार के किसी भी संदेश या खबर पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

दरअसल शुक्रवार को वाट्सएप्प ग्रुप्स व अन्य सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है जिसके अनुसार नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया कि वह आज रात 10 बजे के बाद से कल सुबह 05 बजे तक अपने घर के बाहर न निकलें क्योंकि COVID – 19 को मारने हेतु दवा का छिड़काव किया जाएगा, इसकी जानकारी दोस्तो / रिश्तेदारों व अपने परिवार को देने को भी कहा गया था। वाट्सएप्प ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त संदेश जो पूरी तरह से असत्य व भ्रामक था, संज्ञान में आते ही नगर निगम आयुक्त श्री विजय दत्ता ने तत्काल इसका खंडन करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश / संदेश जारी नहीं किया गया है। श्री दत्ता ने नागरिकों से अपील की है कि कृपया किसी भी असत्य व अपुष्ट संदेश / खबर को अग्रेषित करने से बचें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.