चोरी की बढ़ती वारदातों पर बहराइच की दरगाह पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम, विद्यालय को भी चोरों ने बनाया निशाना | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

चोरी की बढ़ती वारदातों पर बहराइच की दरगाह पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम, विद्यालय को भी चोरों ने बनाया निशाना | New India Times

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के जिले की कमान सम्भालने के साथ ही थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में शुरू हूई वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं सराहनीय कार्यों का बखान कर अपराधियों की धर पकड़ करने का दावा करने वाली दरगाह पुलिस हौसलाबुलन्द अपराधियों पर अंकुश लगा पाने में जहां नाकाम साबित होती दिख रही है वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिसिया रात्रि गश्त के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है। दो दिन पहले ही महिला के गले से चेन छीनने की सीसीटीवी फुरेज सामने आने के बाद भी अभी तक दरगाह पुलिस शातिर को गिरफ्त में ले भी नहीं पायी थी कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के दावों को आइना दिखा दिया है।
ज्ञात हो कि बीती रात थाना दरगाह क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुलामआलीपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हौसला बुलन्द चोरों ने एमडीएम के लिए रखे विद्यालय के बर्तन सहित स्कूल के साउंड सिस्टम, स्पीकर, माइक व म्यूजिक सिस्टम सहित हज़ारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं चोरों की वारदात ने क्षेत्रीय पुलिस के रात्रि गश्त के दावों की पोल खोल दी है। बताते चलें कि अभी तीन दिन पहले ही थाना दरगाह क्षेत्र में ही विधायक आवास के सामने से शातिर अपराधियों ने कार का शीशा तोड़ नगदी व कागजातों पर हाथ साफ किया था जबकि दो दिन पूर्व ही समर्पण हॉस्पिटल के सामने ही राह चल रही महिला से सरेराह चेन स्नेचरों ने महिला के गले से चेन चीन कर फरार हो गए थे जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। पुलिस के हाथ अभी इन शातिरों के गिरेबान तक पहुंचे भी नहीं थे कि एक और चोरी की वारदात ने थाना दरगाह पुलिस बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। वहीं लगातार हो रही वारदातों के बावजूद भी पुलिस कप्तान द्वारा थानाध्यक्ष को।अभयदान दिया जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं को ध्यान में रख पुलिस कप्तान साहब कोई प्रभावी कदम उठाएंगे या थानाध्यक्ष दरगाह को अभयदान बरकरार रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.