नगर के पत्रकारों ने बीएमओ के खिलाफ किया निंदा प्रस्ताव पारित | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नगर के पत्रकारों ने बीएमओ के खिलाफ किया निंदा प्रस्ताव पारित | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला कोरोना वायरस को लेकर नगर के पत्रकारों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ अनिल राठौर से सम्पर्क कर उक्त वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की क्या कार्यवाही एवं उसके रोकथाम की क्या व्यवस्था की गई है उक्त बात जब सीएमओ अनिल राठौर से बात करना चाही गई तब बीएमओ ने शासन द्वारा अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया तथा घर में घुसकर जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। नगर के समस्त पत्रकारों ने आज शुक्रवार 20 मार्च को स्थानीय मामा बालेश्वरदयाल उद्यान पर मीटिंग आयोजित की जिसमें बीएमओ अनिल राठौर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नगर के समस्त पत्रकारों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कुंदन अरोरा, चंदुप्रेमी, राजेश वैद्य, सुधीर शर्मा, मुकेश अहिरवार, कमलेश एस जैन, अक्षय भट्ट, आत्माराम शर्मा, अविनाश गिरी, जमील खान, शाहिद खान, राजेश डामर, माणकलाल जैन, सावरिया सोलंकी, वत्सल आचार्य, रितेश गुप्ता, मनीष वाघेला, लवनेश शर्मा, राकेश पाठक, कादर शेख, समकित तलेरा, हरीश पंचाल, रज्जाक खान पत्रकार आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.