भाजपा ने जारी की 8 राज्यों के 9 राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया उम्मीदवार | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, भोपाल/नई दिल्ली, NIT:

भाजपा ने जारी की 8 राज्यों के 9 राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया उम्मीदवार | New India Times

भारतीय जनता पार्टी, केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश सहित 8 राज्यों के होने वाले राज्यसभा चुनाव के अपनी पार्टी के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आज यहां जारी सूची में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने असम से भुवनेश्वर कातीला, बिहार विवेक ठाकुर, गुजरात अभय भारद्वाज एवं श्रीमती रमिलाबेन बारा, झारखंड दीपक प्रकाश, मणिपुर लिएसंबा महाराजा, महाराष्ट्र श्रीमती उदयाना राजे भोसले, राजस्थान राजेंद्र गहलोत को उम्मीदवार घोषित किया है। जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 12 मार्च 2020 को दोपहर 3:00 बजे विमान द्वारा राजा भोज विमानतल आयेंगे एवं 13 मार्च को अपना नामांकन भरेंगे। विमानतल से चलकर वे सीधे भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यहां वे पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रीमंत राजामाता विजयाराजे सिंधिया, मध्यप्रदेश भाजपा के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा और स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।

भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का किया जाएगा स्वागत
श्री सिंधिया 13 मार्च को दोपहर 12 बजे पुनः भाजपा कार्यालय पधारेंगे और महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.