ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा एवं महिला कांग्रेस जिला महामंत्री श्रीमती अंजली सत्येन्द्र शर्मा ने दिया त्यागपत्र | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा एवं महिला कांग्रेस जिला महामंत्री श्रीमती अंजली सत्येन्द्र शर्मा ने दिया त्यागपत्र | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में ग्वालियर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा एवं महिला कांग्रेस जिला ग्वालियर की महामंत्री श्रीमती अंजली सत्येन्द्र शर्मा ने अपने पद एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र श्रीमती सोनिया गांधी को भेज दिया गया है।

ज्ञात रहे सत्येन्द्र शर्मा वार्ड अध्यक्ष, जिला महामंत्री, युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के प्रदेश उपाध्यक्ष, ग्वालियर चम्बल संभाग के प्रभारी, जीवाजी विश्विद्यालय एन एस यू आई के अध्यक्ष, राहुल गांधी के आम आदमी का सिपाही के मध्यप्रदेश के कॉर्डिनेटर, विधानसभा चुनाव में आगरा, बाँदा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड आदि के प्रभारी भी रह चुके हैं।
सत्येन्द्र शर्मा जनता से जुड़े हुए नेता हैं और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए काम करते रहते हैं, वह कांग्रेस में 31 वर्ष से काम कर रहे थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा एवं महिला कांग्रेस जिला महामंत्री श्रीमती अंजली सत्येन्द्र शर्मा ने दिया त्यागपत्र | New India Times

सत्येन्द्र शर्मा ने सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में लिखा कि युवा तरुणाई के प्रेरणास्त्रोत, बहुमुखी विकास के पुरोधा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार की स्थापना करने वाले महानायक, गरीबों किसानों युवाओं और हर आम आदमी की आवाज जननायक श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के समर्थन में सत्येन्द्र शर्मा एवं श्रीमती अंजली सत्येन्द्र शर्मा ने कांग्रेस पार्टी ग्वालियर के पदों से एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया।
जननायक श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के त्याग और बलिदान की वजह से मध्यप्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बना और आज सवा वर्ष से लगातार हमारे नेता की उपेक्षा की जा रही थी जिससे में ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता दुःखी थी।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि कैलाशवासी श्रीमन्त माधवराव सिंधिया जी के द्वारा 1989 में मुझे युवा कांग्रेस का वार्ड अध्यक्ष बनाया था, आज 31 वर्ष कांग्रेस पार्टी में कार्य श्रीमन्त सिंधिया जी के नेतृत्व में किया था।
सत्येन्द्र शर्मा एवं श्रीमती अंजली सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि हम अपने नेता श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के हर निर्णय में उनके साथ है, परिवार के मुखिया श्रीमन्त सिंधिया जी के साथ थे, साथ हैं एवं हमेशा साथ रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.