यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विगत दिनों विधायक श्री गिर्राज सिंह मलिंगा व कैबिनेट मंत्री श्री रमेश मीणा के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर बदमाश सीताराम ने एक वीडियो वायरल किया था। जिसके बाद धौलपुर पुलिस लगातार इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चम्बल के बीहडों में सर्च अभियान चला रही थी। पुलिस श्री अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने भी स्वयं चम्बल के बीहडों में भारी पुलिस बल के साथ सर्च अभियान चलाया था और थानाधिकारियों व वृत्ताधिकारियों को वायरल वीडियो में चिन्हित हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आज कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसईडांग मय पुलिस टीम हैड कानि. गिरीश, कानि. हंसराज, कानि. जितेन्द्र कुमार, कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. मनोज कुमार को साथ लेकर वास्ते एडीएफ गश्त, चैकिंग बदमाशान व नाकाबंदी थाना बसईडांग से रवाना होकर वीरपुर, डोयलेन का पुरा, रजई खुर्द के बाद भगतपुरा पहुंचे तो वहाँ जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गांव चिल्लीपुरा की तरफ से एक व्यक्ति भगतपुरा की ओर आ रहा है जिसने नीले रंग की जीन्स व काली निली धारीदार टीशर्ट पहन रखी है और उसके पास एक अवैध हथियार है। जिस पर थानाधिकारी थाना बसईडांग मय पुलिस टीम के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर भगतपुरा के लिए रवाना हुए तो पुलिया के पास एक व्यक्ति बताये हुए हुलिया का खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने साहस और तत्परता से उस व्यक्ति को घेरा डाल कर पकड़ लिया। उससे नाम पूछने पर उसने अपना नाम साहब सिंह उर्फ शब्बो पुत्र कप्तान सिंह जाति गुर्जर निवासी खटाने का पुरा थाना सदर बाडी जिला धौलपुर बताया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर लोडेड मिला जिसके चैम्बर में 1 जिन्दा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस 315 पेन्ट की जेब से बरामद किया गया। जिसको गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान व पूछताछ जारी है।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा मुल्जिम साहब सिंह विगत दिनों माननीय विधायक श्री गिर्राज सिंह मलिंगा व माननीय कैबिनेट मंत्री श्री रमेश मीणा के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो वायरल हुए मामले में शामिल रहा है और बदमाश सीताराम गुर्जर व धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।
