मप्र से आ रही दो लक्जरी बसों में से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​मप्र से आ रही दो लक्जरी बसों में से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद | New India Timesधूलिया जिला के चालीस गांव रोड़ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर से मुबई और पूना की ओर अवैध तरीके से यातायात करते हुए 10 लाख रुपये का महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विमल गुटखा दो लक्सरी बसों में 96 बोरा प्रतिबंधित  जब्त किया है।​
मप्र से आ रही दो लक्जरी बसों में से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद | New India Timesमध्य प्रदेश के इंदौर से बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र मे प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा महाराष्ट्र के धुलिया ज़िले के महा मार्ग से लग्ज़री बसों से यातायात करनें की गुप्त सूचना थाना प्रभारी हेमंत पाटील को प्राप्त हुई थी जिस के आधार पर मध्य प्रदेश की दो लग्ज़री बस की तलाशी अभियान के दौरान बस की डिकी और यात्रियों की सीट के नीचे से पुलिस ने संजय ट्रेवल्स की बस में से अवैध रूप से विमल और आर एम डी गुटखा यातयात करने के अपराध में बस ड्राइवर मुकेश रामस्वरूप सिसोदिया और गुल मोहमंद जरदार को मुबई  आगरा महा मार्ग स्थित हॉटेल डी डी आर सी के करीब  हिरासत में लिया है।  पुलिस ने पकड़े गए गुटखा का बाजार मूल्य 10 लाख 67 हज़ार4 सौ रूपये बताया है। इस दौरान पुलिस ने एम पी09एफ़ ए  5667 और एम पी 30 पी 9075  दोनों बसों को प्रतिबंधित गुटखा यातयात के अपराध मे जब्त किया है । चालीस गाँव रोड़ पुलिस स्टेशन मे बस और बस चालकों के ख़िलाफ़ सी आर पी सी की धारा 102 अनुसार मामला दर्ज किया है । इस करवाई को सफ़लता पूर्वक सहायक निरिक्षक हेमंत पाटील के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक तड़वी , शिन्दे , सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र शिरसाठ , बैसाने , प्रेम राज पाटील , साहेब राव भदाने , सुशिल शेंडे , जोएब पठान , पाटील ,महाजन , माली आदि ने आंजम दिया है।

By nit

One thought on “मप्र से आ रही दो लक्जरी बसों में से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article