जनता इंटर कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

जनता इंटर कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज तालगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की नींव रखने वाले लोगों के दिलों में बसने वाले डॉक्टर शमीमुल रशीद के पुत्र डा० अमीरूल रशीद ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया।

जनता इंटर कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

संस्था के पथ प्रदर्शक स्वर्गीय शमीमुल रशीद संस्थापक जनता इंटर कॉलेज के समय से बरसों से चली आ रही इस विद्यालय में संस्कृतिक कार्यक्रमों की परंपरा को जीवंत बनाए रखते हुए प्रबंधक एहतिशामुल रशीद के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, देश भक्ति मंचन, एकांकी, हास्य कविता, हास्य नाटिका आदि के माध्यम से बच्चों के द्वारा लोगों को दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, बाल विवाह एक अपराध, बाल मजदूरी एक अपराध, लालच का परिणाम, अनपढ़ बीवी, भ्रष्टाचार कब तक, आज मंचन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से संस्था व्यवस्थापक अमीरुल रशीद, मो० हाशिम अंसारी, मो० अहमद, मो० तारिक, प्रधानाध्यापक रियाजुद्दीन अंसारी समेत अन्य लोगों ने बच्चों को संबोधित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक एहतिशामुल रशीद ने आए हुए आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं समस्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article