लहरपुर के गुरखेत बाजार में बाइक में लगी आग से मची अफरा-तफरी | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर के गुरखेत बाजार में बाइक में लगी आग से मची अफरा-तफरी | New India Times

लहरपुर की मुख्य बाजार जोकि गुरखेत बाजार के नाम से प्रसिद्ध है में अचानक उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल में आग लग गई। हीरो होंडा मोटरसाइकिल UP34E4579 को धू-धू कर जलता जलता देख कुछ लोग दूर भागे तो कुछ अपने कर्तव्यों के दायित्वों का निर्वहन करते हुए हाथों में पानी से भरी बाल्टी लेकर जलती मोटरसाइकिल की तरफ दौड़ पड़े। दुकानदारों की इस सूझ बूझ से एक बड़े हादसे को टाला जा सका। वहीं बाइक में आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानिय लोगों की मानें तो वह बाइक को जलता देख अचंभित रह गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article