जमीअत उलमा मप्र की टीम अपने अनोखे अंदाज़ में सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी जैसे काले क़ानून के खिलाफ लगातार दर्ज करा रही है विरोध | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मप्र की टीम अपने अनोखे अंदाज़ में सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी जैसे काले क़ानून के खिलाफ लगातार दर्ज करा रही है विरोध | New India Times

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की टीम सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी जैसे काले क़ानून के खिलाफ अपने अनोखे अंदाज़ में विरोध करती हुई नज़र आ रही है।
जमीअत उलमा हिंद के प्रदेश प्रेस सचिव हाजी इमरान ने NIT सांवाददाता से बात करते हुए बताया कि हम लोगों ने अपनी मुहिम में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध का नया तरीका जोड़ा है जिसके तहत लोगों को जूट से बने कैरी बेग वितरित करने की शुरूआत की है। यह कैरी बैग कोमी ख़िदमतगार एवं जमीअत उलमा के सभी साथियों की ओर से बांटा जा रहा है। इन बैग पर सीएए, एनआरसी, एनपीआर वापस लो का नारा बुलंद किया गया है। जिन के हाथों में यह थैला होगा हम उसको इस विरोध अभियान का हिस्सा मानेंगे। भारत की एकता टूटने नहीं देंगे, हिन्दुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों से सजे इन बैगों पर अपीलकर्ता के रूप में जमीअत ने भोपाल के खिदमतगारों का नाम शामिल किया है। हाजी इमरान का कहना है कि इस तरह से हम लोग इस काले कानून का विरोध दर्ज करा रहे हैं, साथ ही पॉलिथिन मुक्त भारत की कल्पना को भी आगे बढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को यह बैग इस ताकीद के साथ सौंपे जा रहे हैं कि वह बाजारों में जब भी कोई सौदा लेने जाएं तो अपने साथ इस बैग को जरूर लेकर जाएं।

By nit