पांच हजार एक सौ महिलाओं व पुरुषों ने भरे कलश, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पांच हजार एक सौ महिलाओं व पुरुषों ने भरे कलश, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा | New India Times

फखरपुर ब्लॉक के गजाधरपुर में बने मनकामेश्वर मन्दिर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ व वार्षिकोत्सव मेला बुधवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर भव्य कलश यात्रा निकली। गजाधरपुर मंदिर प्रागण से गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में महिलाएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं। मनकामेश्वर मंदिर से निकलते हुए यात्रा झिंगरी गायत्री आश्रम मंदिर पर कलश यात्रा पहुंची, जहां झिंगरी नदी में महिलाओं व पुरुषों ने जल भरा। आश्रम के पुजारी लाडली प्रसाद वर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों का शुद्धिकरण किया और कलशों में जल भराकर मनोकामनाओं की पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से भक्तों में ऊर्जा का संचार होता रहा। बैंड-बाजे की धुन पर भक्त जयकारे लगाते रहे। महिलाएं पंक्तिबद्ध होकर माँ का जयकारा लगा रही थीं। जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया। कलश यात्रा केे प्रबन्धक नान बाबा उर्फ मोरजयध्वज दास महंत रमाकांत दास मिश्रा, मनोज सिंह, शेषराज गौड़, कामता मिश्रा, रामु गौड़, गुड्डू गौड़, मूल, रिंकू, जगदीश वर्मा आदि समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रबन्धक नान बाबा ने बताया महारुद्र यज्ञ में सुप्रिसद्ध सन्त महंत व कलाकार शामिल होंगे। वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी फूल-पत्तियों से सजाया गया है। मां के दरबार की विशेष सजावट की गई है। वार्षिकोत्सव पर दूर दराज से आए भक्त दरबार में अर्जी लगा रहे हैं। इस मौके पर आस्थनीय थाने की भारी पुलिसबल मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article